ABC News: मैनपुरी की किशनी विधानसभा में स्थित एक गेस्ट में रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव को समर्थन देने के लिए कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया. अखिलेश यादव को सुनने के लिये भारी भीड़ आई. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार में इस क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी. विगत विधानसभा चुनाव में यहां की जनता ने सपा को जिताने का काम किया था.

सपा प्रमुख ने कहा कि यहां समाजवादी पार्टी को एक लाख वोट मिले थे, लेकिन डिंपल यादव को चुनाव में इस क्षेत्र से 45 हजार की बड़ी लीड मिली.इस चुनाव पर पूरे देश की निगाहें लगी हुई थीं, क्योंकि ये नेताजी के निधन के बाद पहला चुनाव था. भाजपा सरकार ने प्रशासन व पुलिस के दम पर चुनाव जीतने का प्रयास किया पर मैनपुरी के हर वर्ग ने भारी बहुमत देकर लगभग तीन लाख से जीत दिलाई. अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि करहल की जनसभा में मुख्यमंत्री ने बड़ी-बड़ी बातें करके चाचा को पेंडुलम तक कहा पर हम लोग पहले समझ नहीं पाए बाद में चाचा ने पूरी भाजपा सहित मुख्यमंत्री को भी झूला झुला दिया. दोनों सरकारों को बढ़ती हुयी महंगाई की कोई फिक्र नहीं हैं. महगांई के चलते घरों का बजट बिगड़ गया है. बेरोजगारी बढ़ती जा रही है. इसकी चिंता नहीं है. प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार भी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. देश की आर्थिक समस्या का समीकरण बिगाड़ रहे थे.उस समय देश के किसान ने अपने खेतों में काम करके यह जता दिया कि उन्हें किसान कभी भी देश को आर्थिक स्तर पर झुकने नहीं देगा. केंद्र सरकार को आज किसानों की कोई चिंता ही नहीं है. उन्होंने कायर्क्रम में मौजूद सैकड़ो कार्यकर्ताओं का आभार जताया. डिंपल यादव ने कहा कि किशनी की जनता ने दिल से नेताजी को श्रद्धांजलि दी. उनकी रिकॉर्ड जीत नेताजी के सम्मान की जीत है. अपनी जीत के प्रति सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की मैनपुरी की जनता ने उपचुनाव में जो रिकॉर्ड बनाया है, उससे अधिक रिकॉर्ड आगामी 24 के लोकसभा चुनाव में भी जनता बनाएगी, ऐसा उनको पूरा भरोसा है. इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख मीरा देवी यादव ने सांसद डिंपल यादव को मंच पर बुके व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया. इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने वाले कायर्कतार्ओं की होड़ मची रही. उन्होंने भी कार्यकर्ताओं को निराश नहीं किया और सैकड़ों कायर्कतार्ओं से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया.

