ABC News: जाह्नवी कपूर इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं. ऐसे में वह वहां से हर दिन अपनी नई तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस का दिन बना रही हैं. आज भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फ्रेश बिकिनी फोटोज शेयर की हैं. जिसमें वह बेहद सिजलिंग दिखाई दे रही हैं. जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मालदीव में अपने हालिया वेकेशन की झलकियां साझा कीं.

अभिनेत्री ने अपने मालदीव वेकेशन की हालिया तस्वीरों के साथ अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तूफान ला दिया है, जहां वह पूरी मस्ती करती नजर आ रही हैं. जाह्नवी कपूर द्वारा साझा की गई तस्वीरों की रिल में वो पीले रंग की बिकिनी में दिखाई दे रही हैं. वह कभी अपनी तस्वीरों मुस्कुरा रही हैं तो कभी कुछ कन्फ्यूज्ड भी दिखाई दे रही हैं.

जाह्नवी कपूर ने अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “बिखरे बाल, इंद्रधनुषी आसमान, नमकीन हवाएं और एक अंतहीन सागर.” फोटो में जाह्नवी कपूर के लुक की बात करें तो, उन्होंने बीच पर नो मेकअप रूल फॉलो किया है. खुले बिखरे बालों में उन्होंने अपने बिकिनी लुक को पूरा किया. जाह्नवी कपूर को देखकर लग रहा है कि उन्होंने बिकिनी में अपना बैक साइड फ्लॉन्ट किया है.

वह अपनी हर फोटो में अलग-अलग अंदाज में अदाएं दिखाती हुई नजर आरह रही हैं. जाह्नवी कपूर ने जैसे ही अपनी इन तस्वीरें पोस्ट कीं, एक यूजर ने उनकी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की’ जबकि दूसरे ने लिखा, ‘बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन’.

इसके अलावा कई फैन्स ने उन्हें गॉर्जियस, ब्यूटीफुल, आदि शब्दों से तारीफें की. फैन्स सहित जाह्नवी कपूर के दोस्त ओरहान अवात्रमणि ने उनकी तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “जल की मछली को बालों की परवाह नहीं है.”

