ABC News: कानपुर में जाजमऊ पुलिस ने इनसा टेनरी में हुए तीन मजदूरों की मौत के मामले में गुरुवार को टेनरी मालिक और ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया. जहां से उन्हें 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

9 नवंबर की शाम नौबस्ता के बिनगवां निवासी सोनू (27), धरमपुर बंबा निवासी सत्यम (31), व कानपुर देहात की रनियां बिलसरायां सुखबीर (25) अजय सिंह का ट्रैक्टर लेकर जाजमऊ स्थित इनसा टेनरी सीवर टैंक की सफाई करने पहुंचे थे. जहां टैंक की सफाई के दौरान एक के बाद एक तीनों बेसुध हो गये थे. टेनरी मालिक तीनों को कर्मचारियों की मदद से हैलट पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया था. घटना के बाद घबराए टेनरी मालिक और कर्मचारी तीनों का शव छोड़कर फरार हो गए थे. तीनों का शव देख परिजनों ने टेनरी मालिक कर्नलगंज निवासी मोहम्मद आजम और ठेकेदार हनुमंत विहार के योगेंद्र निवासी अजय सिंह राजावत उर्फ ठाकुर पर लापरवाही और हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी. विवेचना के दौरान पुलिस ने हत्या की धारा में बदलाव करते हुए गैर इरादतन की धारा लगाई थी. पुलिस ने मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों को जाजमऊ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

