ABC News: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज और न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के उप-कप्तान रहे रिषभ पंत को वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रिलीज कर दिया गया है. वह संभवत: बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज में वापसी करेंगे.
? UPDATE
In consultation with the BCCI Medical Team, Rishabh Pant has been released from the ODI squad. He will join the team ahead of the Test series. No replacement has been sought
Axar Patel was not available for selection for the first ODI.#TeamIndia | #BANvIND
— BCCI (@BCCI) December 4, 2022
बीसीसीआइ ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी साझा की है. ट्वीट में लिखा है कि बीसीसीआइ की मेडिकल टीम से विचार करने के बाज रिषभ पंत को वनडे स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है. वह टेस्ट सीरीज में टीम से जुड़ेंगे. उनका रिप्लेसमेंट नहीं किया जाएगा. अक्षर पटेल के बारे में जानकारी दी गई है. ट्वीट में लिखा है कि पहले वनडे मैच में अक्षर पटेल सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे. बीसीसीआइ ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मेडिकल टीम से विचार करने के बाद यह फैसला लिया गया है, लेकिन इंजरी के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है. पहले वनडे मैच में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल के हाथों में है. अब पंत के बाहर होने से बाकी बचे मैचों में भी राहुल ही विकटकीपिंग कर सकते हैं. इससे पहले न्यूजीलैंड दौरे पर जब टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी आराम रहे थे, तब पंत टीम इंडिया का हिस्सा थे. वह बतौर उप-कप्तान टीम में शामिल थे. हालांकि, बल्ले से उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 3 मैच में 12.50 की औसत से केवल 25 रन बनाए थे.

