ABC NEWS: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए का 219 स्कोर बनाया है. भारत के लिए आखिर में वाशिंगटन सुंदर ने 51 रनों की पारी खेल टीम इंडिया की लाज बचाई. तीन वनडे मैच की सीरीज़ में बराबरी के लिए टीम इंडिया को आज जीत जरूरी है. भारत के लिए इस मैच में शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत फेल साबित हुए. जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 51, श्रेयस अय्यर ने 49 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया इस सीरीज़ में 0-1 से पीछे है.
बल्ले और बॉल दोनों से फेल हुई टीम इंडिया
तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया. पहले टीम की बल्लेबाजी फेल साबित हुई और टीम सिर्फ 219 ही रन बना पाई. वो भी ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की 51 रनों की पारी ने भारतीय टीम की लाज बचा ली. उसके बाद जब बॉलिंग की बारी आई, तब टीम के बॉलर्स विकेट नहीं ले पाए. बता दें कि न्यूजीलैंड की पारी के अभी 18 ओवर हो गए हैं और टीम का स्कोर 104/1 है. इस बीच बारिश की वजह से मैच रोका गया है. न्यूजीलैंड को अभी जीत के लिए 116 रनों की जरूरत है.
Rain ?️ stops play in Christchurch!
The covers are ON!
Stay tuned for further updates.
Follow the match ? https://t.co/NGs0HnQVMX #TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/H50PCjW0Qf
— BCCI (@BCCI) November 30, 2022
क्या कहता है DLS का नियम?
डकवर्थ लुईस पद्धति के हिसाब से न्यूजीलैंड की टीम 50 रनों से आगे चल रही है, लेकिन मैच को पूरा करने के लिए कम से कम 20 ओवर खेले जाने चाहिए. न्यूजीलैंड की पारी के अभी 18 ओवर हुए हैं, यानी अगर बारिश के बाद ओवर्स घटाए जाते हैं तो फिर भी न्यूजीलैंड का ही फायदा है.
बारिश की वजह से रोका गया मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा तीसरा वनडे बारिश की वजह से प्रभावित हो गया है. न्यूजीलैंड की पारी के अभी 18 ओवर हो गए हैं और टीम का स्कोर 104/1 है. इस बीच बारिश की वजह से मैच रोका गया है. न्यूजीलैंड को अभी जीत के लिए 116 रनों की जरूरत है.

