ABC NEWS: कानपुर में वन विभाग को एक महीने से चकमा दे रहा तेंदुआ बेहद शातिर है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आइआइटी की ओर से सोमवार को 70 मीटर लंबा और 40 मीटर चौड़ा जाल पेड़ों के सहारे लटकाया गया लेकिन वहां अक्सर घूमने वाला तेंदुआ फटका तक नहीं. लिहाजा अब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम उसका पीछा कर उसे जाल की ओर लाने की कोशिश करेगी.
आइआइटी के सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ विभाग की गतिविधियों पर भी नजर रख रहा है. वह जालों और पिंजरों से बेहद चालाकी से बचकर निकल जाता है. अब उसे पकड़ने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है. इसके तहत पहले जानवरों को पूरे जंगल की ओर ढकेला जाएगा. तेंदुआ अगर जंगल में होगा तो जानवर वहां नहीं जाएंगे. यह पुष्टि होते ही सुरक्षाकर्मियों व वन विभाग की टीम जाल, रस्सी व ट्रैंकुलाइजर गन लेकर जंगल में घुसेगी और तेंदुए को पेड़ों से बंधे लंबे जाल की ओर लाने की कोशिश की जाएगी.
Saturday, November 21
Trending
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

