ABC NEWS: कानपुर के घाटमपुर में ब्लाक कार्यालय के सामने मुगल रोड पर किनारे खड़े ट्रक में मंगलवार की सुबह एक मिनी ट्रक पीछे से टकरा गया. हादसे में मिनी ट्रक के चालक की मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हुआ है. केबिन में फंसे चालक को बाहर निकलने में पुलिस एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी.
मुगल रोड पर ब्लाक कार्यालय के पास मंगलवार की सुबह एक ट्रक खड़ा था. इस बीच मूसानगर की ओर से आया तेज रफ्तार मिनी ट्रक उसमें पीछे से टकरा गया. टक्कर इतनी तेज हुई कि मिनी ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें चालक जिला फतेहपुर असोथर निवासी 24 वर्षीय अच्छेलाल और परिचालक फतेहपुर थरियांव बिलंदा निवासी अवधेश फंस गए.

