ABC NEWS: कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद नहर कोठी के पास पुआल काटते समय एक किशोर कटर की चपेट में आ गया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया.
अकौढ़िया गांव के अरविंद कुशवाहा ने चार दिन पहले ही कटर खरीदा था. शनिवार को उनका पुत्र विकास (16) औरंगाबाद की रहने वाली एक महिला के पुआल की कटाई करने गया था. नहर कोठी के पास पुआल की कटाई करते समय वह कटर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई. जानकारी पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया. मां उमा देवी बदहवास हो गईं. भाई आकश व बहन रानी का रो- रोकर बुरा हाल हो गया.
एसओ मंगलपुर ने बताया कि परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है.

