ABC NEWS: दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल से एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी ने सत्येंद्र का दरबार बताया है. बीजेपी की ओर से दावा कि गया है कि जेल सुपरिटेंडेंट रात आठ बजे के बाद सत्येंद्र जैन से मिले थे. इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सत्येंद्र जैन का इस्तीफा मांगा है.
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने वीडियो को ट्वीट कर लिखा, “मीडिया ने जारी किया तिहाड़ का एक और वीडियो! इस बार सत्येंद्र के दरबार में जेल अधीक्षक हैं, जिन्हें अब निलम्बित कर दिया गया है! बच्ची से रेप करने वाले से मालिश और नवाबी खाने के बाद अब ये! यह आप की भ्रष्टाचार चिकित्सा है, लेकिन केजरीवाल जी इसका बचाव करते हैं! क्या वह अब सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करेंगे?”
Yet another video of Tihar put out by media! This time the Satyendra ka Darbaar has Jail Superintendent who has now been suspended !
After maalish by child rapist & Nawabi meal now this!
This is corruption therapy of AAP but Kejriwal ji defends this! Will he sack SJ now? pic.twitter.com/TiOMsa8Gyu
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) November 26, 2022
बीजेपी द्वारा जारी किए गए नए वीडियो में सत्येंद्र जैन की सेल के अंदर कई लोगों को दिखाया गया है. उसके बाद जब जेल अधीक्षक आते हैं तो वहां मौजूद लोग, सेल से बाहर निकल जाते हैं. ये सीसीटीवी फुटेज सितंबर महीने का है और जेल अधिकारी अजीत कुमार को जैन को कथित वीआईपी ट्रीटमेंट के लिए निलंबित कर दिया गया है. हालांकि आजतक इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

मसाज कराते हुए वीडियो आया था सामने
दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन का जेल में मसाज कराते हुए वीडियो सामने आया था, उसके बाद से वह लगातार राजनीतिक दलों के निशाने पर हैं. हाल ही में जैन के कई वीडियो सामने आए हैं. जिनमें वह जेल की सेल में कच्ची सब्जियां और फल खाते नजर आए थे. जैन का ये वीडियो तब सामने आया जब उन्होंने अदालत की ओर इसलिए रुख किया था कि उन्हें धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, खाना नहीं दिया जा रहा है.
मसाज करने वाला शख्स था रेप का आरोपी, बीजेपी का दावा
सत्येंद्र जैन का जो सबसे पहला वीडियो सामने आया था, उसमें उन्हें मसाज कराते हुए देखा गया था. सत्येंद्र की सेल में एक कैदी उनकी मसाज कर रहा था और वह लेटकर कुछ दस्तावेज देख रहे थे. ये वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने दावा किया था कि मंत्री की मालिश करने वाला शख्स नाबालिग से रेप का आरोपी है. इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोप लगाया था कि कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल के अंदर वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है. वित्तीय जांच एजेंसी ने जेल में दिल्ली के मंत्री के शानदार तरीके से रहने वाले सबूत भी सौंपे थे.

