ABC NEWS: कानपुर के जूही परम पुरवा में गुरुवार देर रात मांझा (हल्दी की रस्म) के दौरान तेजाब की बोतल लेकर एक महिला डांस कर रही थी. बोतल का ढक्कन ढीला होने पर तेजाब की छीटें कार्यक्रम में शामिल दो सगी बहनों के चेहरों पर पड़ा और दोनों झुलस गईं. चीख पुकार मचने पर लोग उन्हें एलएलआर अस्पताल ले गए, जहां से स्वजन शुक्रवार को लाजपत नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया. मामले में पुलिस महिला समेत चार लोगों को चौकी ले गई.
जूही परमपुरवा छोटी मस्जिद निवासी अतीक खत्म की बेटी की 27 नवंबर को निकाह होना है. गुरुवार रात उनके घर मांझा (हल्दी की रस्म) का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमे रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग शामिल थे. अतीक के भाई अनीश खान की पत्नी मुबीना डांस कार्यक्रम में डांस कर रही थी. तभी वह बरामदे में रखी तेजाब की बोतल लेकर डांस करने लगी. लोग घर के बाहर लगे टेंट में जमीन पर बैठकर उनका डांस देख रहे थे.