ABC News: संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भले ही भी बॉलीवुड में कदम रखने की कोशिश में हैं,लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं. इसके पीछे कारण उनका ग्लैमरस और कातिलाना लुक है. इसी बीच हसीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ टॉपलेस तस्वीरों को शेयर कर सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी है.

तस्वीरों में यूं तो वह डेनिम जैकेट-जींस में दिखाई दे रही हैं लेकिन उनके जैकेट पहने के अंदाज ने फैंस उनकी तस्वीरें बार-बार देखने पर विवश कर दिया है. फोटो में टॉपलेस शनाया को उल्टी जैकेट पहनकर अपना जलवा बिखेरते हुए देखा जा सकता है.

इस टॉपलेस फोटोशूट में शनाया कपूर ने अपनी जैकेट से एक डिसेंट लुक पाने और फैंस को इम्प्रेस करने में कामयाब दिखाई दे रही हैं. तस्वीर में वह बिखरे बाल और ढीले ढाले कपड़ों में शनाया की खूबसूरती देखते ही बन रही है.इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शनाया कपूर ने कैप्शन में लिखा- स्पपपपप…

बता दें कि शनाया बहुत जल्द करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बन रही आगामी फिल्म ‘बेधड़क’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. उनके साथ इस फिल्म में गुरफतेह पीरजादा और लक्ष्य लालवानी लीड रोल हैं. ‘बेधड़क’ फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर शशांक खेतान कर रहे हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से बज बना हुआ है. लेकिन अभी तक फ्लोर पर आने से काफी दूर है.

