ABC NEWS: UP के ग्रेटर नोएडा में पालतू कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. पालतू कुत्तों के हमले से लोग भी खासे डरे हुए हैं. अभी सोशल मीडिया में एक ऐसा ही डरा देने वाला वीडियो वायरल है. सामने आया वीडियो ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी का बताया गया है. जहां एक लिफ्ट में पालतू डॉगी ने स्कूल जा रहे बच्चे को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया.
जब संभालते नही तो रखना क्यो
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की @LaResidentiaGNW सोसाइटी में लिफ्ट में स्कूल जा रहे बच्चे पर पालतू कुत्ते ने किया हमला। बच्चे के हाथ मे तीन जगह मारे दांत। कुत्ते मालिक के हाथ में डांड होने के बाद भी बच्चा हुआ शिकार।@Live_Hindustan @rituias2003 pic.twitter.com/MNL6anAiup— siddharth agarwal (@siddharth2596) November 16, 2022
ला-रेजिडेंशिया सोसायटी की है घटना
डरा देने वाला ये वीडियो ट्विटर पर @siddharth2596 नाम के हैंडल से 15 नवंबर को साझा किया गया. बताया गया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला-रेजिडेंशिया सोसायटी की लिफ्ट में स्कूल जा रहे बच्चे पर पालतू डॉगी ने हमला कर दिया. डॉगी ने बच्चे के हाथ पर तीन जगह दांत मारे. चौंकाने वाली बाता है कि कुत्ते के मालिक के हाथ में डंडा था, मगर भी उसने बच्चे को नुकसान पहुंचा दिया.
उठी सख्त कार्रवाई की मांग
सामने आए दस सेकंड के वीडियो में देख सकते हैं कि महिला लिफ्ट में बच्चे के साथ हैं और बाहर निकल रही हैं. मगर इससे पहले वो लिफ्ट से बाहर आती, एक शख्स डॉगी के साथ लिफ्ट में दाखिल हुआ. डॉगी ने सेकंडभर में बच्चे पर हमला कर दिया और उसकी बांह मुंह में दबोच ली. इससे बच्चा बुरी तरह चिल्लाया तो डॉगी के मालिक ने उसे किसी तरह पीछे खींचा. मगर तब तक डॉगी अपना काम कर चुका था. घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है. मालूम हो कि हाल के दिनों में दिल्ली-एनसीआर में कुत्ते के हमले की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं.

