ABC NEWS: कानपुर आउटर में तैनात दरोगा अनूप सिंह की रविवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई. उन्होंने मानसिक तनाव के चलते 10 नवंबर को उन्होंने जहरीला पदार्थ खाया था. इसके बाद उनका एक निजी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा था. परिजनों ने फजलगंज थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि ब्लैकमेलिंग से आजिज होकर उन्होंने यह कदम उठाया है. अंतिम संस्कार के बाद मामले में एफआईआर दर्ज कराएंगे.
लव ट्रैंगल में कांस्टेबल ने खाया था जहर, मामले की चल रही जांच
मूल रूप से उरई थाना एट धगवा खुर्द गांव के रहने वाले 2015 बैच के दरोगा अनूप सिंह कानपुर आउटर के बिधनू थाने में तैनात थे. एक महीने पहले उन्हें एक मामले में सस्पेंड कर दिया गया था. 10 नवंबर को उन्होंने जहर खा लिया था. इसके बाद से उनका सर्वोदय नगर के रीजेंसी हॉस्पिटल में इलाल चल रहा था. रविवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. ताऊ एसपी अहिरवार, पिता, पत्नी और परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि फजलगंज थाने में तैनाती के दौरान उनकी एक महिला कांस्टेबल से नजदीकी हो गई थी. कांस्टेबल उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी इसके चलते उन्होंने सुसाइड किया है. एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह को भी परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी दी है. एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि सीओ लाइन सृष्टि सिंह मामले की जांच कर रही हैं. फजलगंज थाने के सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज किए गए हैं.
फजलगंज थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध
पूरे मामले में फजलगंज थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे की भूमिका संदिग्ध मिली है. जहर खाने से पहले दरोगा फजलगंज थाने आया था. इसके बाद दरोगा अनूप सिंह की नजदीकी महिला कांस्टेबल और उसके साथ रूम में रहने वाली तीन कांस्टेबल को 10 दिन की छुट्टी दे दी गई. तीनों का प्रार्थना पत्र एक ही हैंड राइटिंग में लिखा हुआ बताया जा रहा है. दरोगा की मौत का मामला कांस्टेबल से जुड़ा होने के बाद भी अपने एसीपी, डीसीपी या अन्य पुलिस अफसरों को नहीं बताया. इतना ही नहीं एसीपी को गुमराह करके तीनों कांस्टेबल को छुट्टी भी दिला दी है.

