ABC NEWS: शास्त्रों के अनुसार शाम की पूजा का बेहद महत्व होता है. लेकिन अक्सर लोग शाम की पूजा के दौरान एक ऐसी चीज रखना जाते हैं जो महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ आवश्यक भी होती हैं. हम बात कर रहे हैं पंच पात्र (Punch Patra) की. जी हां, पंच पात्र जितना महत्वपूर्ण होता है शास्त्रों के अनुसार शाम की पूजा में उसका उतना ही जरूरी काम भी होता है. ऐसे में लोगों को इसके महत्व के बारे में पता होना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि शाम की पूजा में पंच पात्र क्यों जरूरी है. पढ़ते हैं आगे…
पंचपात्र क्या होता है?
पंचपात्र का अर्थ पूजा के पांच पात्रों से जुड़ा है, जिसमें तांबे का गिलास, प्लेट, लुटिया (आचमन के लिए), तांबे की छोटी चम्मच (आचमनी) और पत्ते के आकार की बड़ी चम्मच शामिल हैं. इन पांच पात्रों का इस्तेमाल शाम की पूजा के दौरान किया जाता है.
घर में पंचपात्र रखने के नियम
1-पंचपात्र किसी अन्य धातु का नहीं बल्ति तांबे का होना चाहिए.
2-घर के उपयोग में लाई जाने वाली वस्तुओं से पंचपात्र नहीं बनाना चाहिए.
3-यदि आप पंचपात्र को घर से बाहर लेकर जा रहे हैं तो उसे अलग और साफ थैले में रखें.
4-पूजा के दौरान पंचपात्र का भी पूजन करना जरूरी है.
5-पंचपात्र को साफ करने के लिए साबुन का नहीं बल्कि मिट्टी का इस्तेमाल करना चाहिए.
संध्या पूजन में क्यों करें इसका इस्तेमाल?
पंचपात्र बेहद शुभ होता है. बता दें कि ये पंच देवताओं, पंच सिद्धियों, पंच सुखों और पंच इन्द्रियों का सूचक है. पूजा में इसके इस्तेमाल से भगवान भी जल्दी प्रसन्न होते हैं. पंच पात्र के इस्तेमाल से पांच पेरशानियां जैसे – आर्थिक स्थिति, असाध्य रोग, अकाल मृत्यु, नकारात्मक ऊर्जा, असफलता आदि से छुटकारा मिल सकता है.

