ABC NEWS: कानपुर देहात डीएम ने सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया. इमरजेंसी वार्ड में एक बेड पर दो मरीज देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई. इसके साथ ही मरीजों से उन्होंने उपचार, दवा व भोजन आदि मिलने के बावत जानकारी ली. डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों के सैंपल एलाइजा टेस्ट के लिए भिजवाने का निर्देश दिए. यहां गंदगी व पंखे बंद मिलने पर उन्होंने प्रभाारी सीएमएस को सुधार कराने की हिदायत दी.
डीएम नेहा जैन ने सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचकर इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण किया. यहां आक्सीजन व दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली. उन्होने गेट पर ही स्ट्रेचर की व्यवस्था रखने की हिदायत दी। इसके बाद वह इमरजेंसी वार्ड पहुंचीं, वहां बुखार पीड़ित मौजूपुर डेरापुर की बीना व उनकी पुत्री चुन्नी को एक ही बेड पर भर्ती देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई. इसके बाद उन्होंने ओपीडी में सभी डाक्टरों के कक्षों का निरीक्षण किया तथा डाक्टरों को ड्रस कोड का अनुपालन करने की हिदायत दी. निरीक्षण में जनरल व डेंगू वार्ड मरीजों से फुल मिला. यहां भर्ती मरीजों से उन्होंने उपचार दवाइयों व भोजन आदि के बावत जानकारी ली। गदाईखेड़ा भोगनीपुर के डेंगू पीड़ित मरीजों के सैंपल लेकर एलाइजा टेस्ट के लिए भिजवाने का सीएमओ डा. एके सिंह को निर्देश दिया. सके साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन सिटी स्कैन का कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया साथ ही चार बेड के आईसीयू का निरीक्षण कर उसको क्रियाशील रखने की हिदायत दी.
इस मौके पर महिला अस्पताल की सीएमएस डा. वंदना सिंह, प्रभारी सीएमएस डा एके बाजपेई, एसीएमओ डा. तन्मय कक्कड, डा. आरके चौबे, डा. अनुज डा. आराधना, डा. मनोज निगम व डा. अमरचंद्रा आदि मौजूद थे.

