ABC NEWS: इस साल देवउठनी एकादशी आज 04 नवंबर दिन शुक्रवार को है. आज से चातुर्मास खत्म हो गया है. इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से बाहर आ जाएंगे और फिर से वे अपने हाथों में सृष्टि के संचालन का कार्यभार संभाल लेंगे. इसके साथ ही चार माह से मांगलिक कार्यों पर लगी रोक भी हट जाएगी. हालांकि इस साल देवउठनी एकादशी को विवाह का मुहूर्त नहीं है क्योंकि इस समय शुक्र अस्त है. शुक्र 20 नवंबर तक अस्त रहेगा, तब तक कोई विवाह कार्यक्रम नहीं होगा. नवंबर माह में विवाह के केवल चार ही मुहूर्त हैं. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं विवाह और गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त के बारे में.
2022-23 के विवाह और गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त
नवंबर 2022 विवाह मुहूर्त
1. 21 नवंबर, दिन सोमवार
2. 24 नवंबर, दिन गुरुवार
3. 25 नवंबर, दिन शुक्रवार
4. 27 नवंबर, दिन रविवार
दिसंबर 2022 विवाह मुहूर्त
1. 02 दिसंबर, दिन शुक्रवार
2. 07 दिसंबर, दिन बुधवार
3. 08 दिसंबर, दिन गुरुवार
4. 09 दिसंबर, दिन शुक्रवार
जनवरी 2023 विवाह मुहूर्त
15 जनवरी, दिन रविवार
18 जनवरी, दिन बुधवार
25 जनवरी, दिन बुधवार
26 जनवरी, दिन गुरुवार
27 जनवरी, दिन शुक्रवार
30 जनवरी, दिन सोमवार
31 जनवरी, दिन मंगलवार
फरवरी 2023 विवाह मुहूर्त
06 फरवरी, दिन सोमवार
07 फरवरी, दिन मंगलवार
09 फरवरी, दिन गुरुवार
10 फरवरी, दिन शुक्रवार
12 फरवरी, दिन रविवार
13 फरवरी, दिन सोमवार
14 फरवरी, दिन मंगलवार
22 फरवरी, दिन बुधवार
23 फरवरी, दिन गुरुवार
28 फरवरी, दिन मंगलवार
मार्च 2023 विवाह मुहूर्त
06 मार्च, दिन सोमवार
09 मार्च, दिन गुरुवार
11 मार्च, दिन शनिवार
13 मार्च, दिन सोमवार
गृह प्रवेश मुहूर्त 2022-23
साल के अंतिम माह दिसंबर में गृह प्रवेश के लिए 5 दिन शुभ मुहूर्त है. जिन लोगों को इस माह में गृह प्रवेश कराना है, वे लोग इन 5 दिनों में अपने नए घर में गृह प्रवेश कर सकते हैं. इसके बाद जनवरी 2023 में गृह प्रवेश के 4 शुभ मुहूर्त, फरवरी 2022 में 06 मुहूर्त और मार्च 2023 में सबसे अधिक 07 शुभ मुहूर्त हैं.
नवंबर 2022 गृह प्रवेश मुहूर्त
देवउठनी एकादशी से गृह प्रवेश भी प्रारंभ हो जाता है. इस साल नवंबर माह में गृह प्रवेश के लिए केवल एक दिन ही शुभ मुहूर्त है. 28 नवंबर दिन सोमवार को गृह प्रवेश मुहूर्त है.
दिसंबर 2022 गृह प्रवेश मुहूर्त
02 दिसंबर दिन शुक्रवार
03 दिसंबर दिन शनिवार
08 दिसंबर दिन गुरुवार
09 दिसंबर दिन शुक्रवार
19 दिसंबर दिन सोमवार
जनवरी 2023 गृह प्रवेश मुहूर्त
25 जनवरी, दिन बुधवार
26 जनवरी, दिन गुरुवार
27 जनवरी, दिन शुक्रवार
30 जनवरी, दिन सोमवार
फरवरी 2023 गृह प्रवेश मुहूर्त
01 फरवरी, दिन बुधवार
08 फरवरी, दिन बुधवार
10 फरवरी, दिन शुक्रवार
11 फरवरी, दिन शनिवार
22 फरवरी, दिन बुधवार
23 फरवरी, दिन गुरुवार
मार्च 2023 गृह प्रवेश मुहूर्त
01 मार्च, दिन बुधवार
08 मार्च, दिन बुधवार
09 मार्च, दिन गुरुवार
10 मार्च, दिन शुक्रवार
13 मार्च, दिन सोमवार
16 मार्च, दिन गुरुवार
17 मार्च, दिन शुक्रवार

