ABC NEWS: बुधवार को कमिश्नर डा. राज शेखर ने कानपुर स्मार्ट सिटी लि. ऑफिस का औचक निरीक्षण किया. मौके पर विभिन्न विभागों के कुल 42 कर्मचारी ही समय से ऑफिस पहुंचते हैं. बाकी 32 कर्मचारी कमिश्नर के निरीक्षण के दौरान अब्सेंट मिले. अब्सेंट कर्मियों की सैलरी रोकने के साथ ही नोटिस जारी कर स्प्ष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए गए हैं.
ड्यूटी आए बिना ही लगा रहे प्रेजेंट
कमिश्नर ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की तो जेई आईटी प्रतिमा शुक्ला ड्यूटी पर अब्सेंट थीं, लेकिन उपस्थिति रजिस्टर में उनकी हाजिरी लगी हुई थी. कमिश्नर ने इस घोर लापरवाही पर जांच के आदेश दिए हैं. जेई के खिलाफ जांच कर 7 दिन में रिपोर्ट तलब की है। नोडल अधिकारी आरके सिंह मौके पर मौजूद मिले.

उपस्थिति रजिस्टर की नहीं होती जांच
औचक निरीक्षण में कमिश्नर ने पाया कि स्मार्ट सिटी में मौजूद कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर महीनों से जांच नहीं की गई है. इस पर कमिश्नर ने फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि दैनिक, साप्ताहिक और मासिक रूप से सुपरवाइजर/सेक्शन हेड द्वारा उपस्थिति रजिस्टर की जांच की जानी चाहिए थी. सभी सुपरवाइजरों/सेक्शन हेड को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब लेने के निर्देश नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन को दिए हैं.
इन विभागों में कर्मी में मिले नदारद
-शिकायत प्रकोष्ठ में 10 कर्मियों में सुबह पाली में 5 कर्मचारियों के सापेक्ष 2 कर्मी ही मौजूद मिले.
-ICCC और ITMS में कुल 12 कर्मचारी के सापेक्ष 2 कर्मचारी ही उपस्थित मिले.
-SPV और मैनेजमेंट आफिस में कुल 9 कर्मचारी कार्यरत हैं, मौके पर 1 कर्मी ही मौजूद मिला.
-ICCC में टेक महिन्द्रा के 12 कर्मियों में से सिर्फ 1 ही समय से ऑफिस में मिला.

