ABC NEWS: बिहार के वैशाली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. छठ के मौके पर व्रत रखने वाली मां को बेटे ने ही जिन्दा जला दिया. रविवार रात के हाजीपुर के सदर थानाक्षेत्र के आशीष चौक के पास युवक ने अपनी मां को विवाद के बाद जिन्दा जला दिया. झुलसने के बाद महिला की मौत हो गयी है. आग की लपटों से युवक भी जल गया है और उसका इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतका रंजू देवी और बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने रंजू देवी को मृत घोषित कर दिया. आरोपी बेटे का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार की रात करीब 10 बजे उन्हें घटना के बारे में स्थानीयों द्वारा सूचित किया गया. मौके पर पहुंची टीम ने बेहोश हालत में पड़े बेटे और गंभीर रूप से झुलसी रंजू देवी को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में डॉक्टरों ने रंजू देवोई को मृत घोषित कर दिया. आरोपी का इलाज पुलिस की निगरानी में सदर अस्पताल में ही चल रहा है. पुलिस ने मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी की हालत सुधरने पर उससे पूछताछ की जाएगी.
स्थानीयों ने बताया कि रविवार कि देर रात घर से शोरगुल कि आवाजें आ रही थीं. पूर्व में भी कई बार आपसी विवाद होता रहता था लेकिन विवाद शांत हो जाता था लेकिन इस बार विवाद गंभीर हो गया. विवाद के थोड़ी देर बाद घर में आग की लपटें उठने लगीं और मदद की चीख पुकार सुनाई दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीयों ने मृतकों को आग से बचाया लेकिन महिला की हालत गंभीर हो चुकी थी. पुलिस को सूचित करके महिला और बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया. लोगों ने बताया कि आए दिन घर पर विवाद होता रहता था.

