ABC NEWS: सनातन धर्म में हर महीने में दो चतुर्थी तिथि आती हैं. चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित होती है. अमावस्या के बाद आने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है और पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं. इस दिन भगवान गणेश की पूजा -अर्चना की जाती है. जो लोग इस दिन व्रत रखते हैं उन्हें भगवान गणेश की ओर से ज्ञान और धैर्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है. विनायक चतुर्थी का व्रत हर महीने में आता है लेकिन सबसे मुख्य विनायक चतुर्थी का व्रत भाद्रपद के महीने में होता है. भाद्रपद के दौरान पड़ने वाली विनायक चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है. माना जाता है कि विनायक चतुर्थी के दिन गणेश पूजा दोपहर को मध्याह्न काल के दौरान की जाती है. आइए जानते हैं विनायक चतुर्थी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.
विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त
विनायक चतुर्थी आज 28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार को
कार्तिक, शुक्ल चतुर्थी प्रारम्भ – सुबह 10 बजकर 33 मिनट से शुरू
समाप्त – अक्टूबर 29, सुबह 08 बजकर 13 मिनट पर समाप्त
विनायक चतुर्थी पर आज कई शुभ योग बन रहे हैं जैसे-
अभीजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 59 मिनट से शाम 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा
अमृत काल- सुबह 12 बजकर 53 मिनट से , अक्टूबर 29 से सुबह 02 बजकर 23 मिनट, अक्टूबर 29
सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 06 बजकर 37 मिनट से सुबह 10 बजकर 42 मिनट तक
रवि योग- सुबह 10 बजकर 42 मिनट से सुबह 06 बजकर 37 मिनट तक, अक्टूबर 29
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 57मिनट से सुबह 05 बजकर 47 मिनट तक
श्री गणेशजी की आरती
जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥
एकदन्त दयावन्त,चार भुजाधारी.
माथे पर तिलक सोहे,मूसे की सवारी॥
(माथे पर सिन्दूर सोहे,मूसे की सवारी॥)
पान चढ़े फूल चढ़े,और चढ़े मेवा.
(हार चढ़े, फूल चढ़े,और चढ़े मेवा.)
लड्डुअन का भोग लगे,सन्त करें सेवा॥
जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥
अँधे को आँख देत,कोढ़िन को काया.
बाँझन को पुत्र देत,निर्धन को माया॥
‘सूर’ श्याम शरण आए,सफल कीजे सेवा.
माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥
(दीनन की लाज राखो,शम्भु सुतवारी.
कामना को पूर्ण करो,जग बलिहारी॥
जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥
विनायक चतुर्थी की पूजन विधि
इस दिन सुबह के समय ब्रह्म मुहूर्त में जल्दी उठकर स्नान आदि करें. इसके बाद लाल रंग के वस्त्र धारण करें और सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें. भगवान गणेश के मंदिर में एक जटा वाला नारियल और मोदक प्रसाद के रूप में लेकर जाएं. उन्हें गुलाब के फूल और दूर्वा अर्पण करें तथा ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 27 बार जाप करें और धूप दीप अर्पण करें. दोपहर के वक्त गणेश पूजन के समय घर में अपनी सामर्थ्य के अनुसार पीतल, तांबा, मिट्टी अथवा सोने या चांदी से निर्मित गणेश प्रतिमा स्थापित करें. संकल्प के बाद पूजन कर श्री गणेश की आरती करें और मोदक बच्चों के बाट दें.

