ABC News: मैनपुरी में भाई दूज पर एक घर में सुबह ही कोहराम मच गया. दरअसल घटना भी अजब है. थाना औछा क्षेत्र में गुरुवार सुबह चाय पीने से दो बच्चों सहित तीन की मौत हो गई है. मृतकों में नाना और दो धेवते शामिल हैं. जानकारी पर औंछा पुलिस भी गांव पहुंच गई है.
Mainpuri, UP | 3 people incl 2 children dead, two seriously ill after consuming poisonous tea at their residence in Kanhai village
Prima facie probe reveals that the woman while preparing tea put insecticide used in paddy fields instead of tea leaves. Forensic team present: SP pic.twitter.com/m6s2Wl2giM
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 27, 2022
औंछा क्षेत्र के गांव नगला कन्हई में शिवनंदन के घर गुरुवार सुबह भाई दूज की तैयारी हो रही थी. ससुर रविंद्र सिंह निवासी तिलकपुर जिला फिरोजाबाद आए हुए थे. सभी रिश्तेदार चाय पीने के लिए बैठे थे. चाय पीने के बाद रविंद्र सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई और वह बेसुध होकर गिर पड़े. परिजन उनको संभालते, तब तक शिवनंदन के छह वर्षीय पुत्र शिवांग और पांच वर्षीय पुत्र दिव्यांश की भी हालत खराब हो गई. परिजन तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. चाय में ऐसा क्या था, यह जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा.

