ABC NEWS: एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क और उनकी ट्विटर डील सुर्खियों में है. एलन मस्क को हर हाल में कल यानी शुक्रवार 28 अक्टूबर तक ट्विटर अधिग्रहण सौदा को पूरा करना है. इस बीच, मस्क अपने हाथों में बाथरूम सिंक लेकर फ्रांसिस्को स्थित ट्विटर इंक के हेडक्वाटर पहुंच गए. एलन मस्क ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके हाथों में सिंक नजर आ रहा है. मस्क ने इसका कैप्शन ‘Entering Twitter HQ – let that sink in!. दिया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मस्क ने बदला प्रोफाइल बॉयो
वहीं, दूसरी तरफ एलन मस्क ने अपने ट्विटर प्रोफाइल का बॉयो बदल दिया है. वहां उन्होंने चीफ ट्वीट लिखा है। बता दें कि इससे साफ है कि मस्क ट्विटर को खरीद रहे हैं. बता दें कि मस्क 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर डील को क्लोज करने का वादा किया है.
Entering Twitter HQ – let that sink in! pic.twitter.com/D68z4K2wq7
— Elon Musk (@elonmusk) October 26, 2022
ब्लूमबर्ग न्यूज ने मंगलवार को बताया कि एलन मस्क ने बैंकरों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस कॉल में शुक्रवार तक अपने 44 बिलियन डाॅलर के ट्विटर अधिग्रहण को बंद करने का वादा किया है. रिपोर्ट के अनुसार, मस्क को फंड ट्रांसफर करने के अंतिम चरण में बैंकों ने अंतिम क्रेडिट समझौते को पूरा कर लिया है और डाक्युमेंट्स साइन करने की प्रक्रिया चल रही हैं.

