ABC NEWS: मंगलवार को ई-बस एक बार फिर राहगीर के लिए काल बन गई. कानपुर के रेलबाजार थाना अंतर्गत बस ने स्कूटी सवार को रौंद दिया. हादसे के बाद ड्राइवर बस लेकर भागने लगा तो बस में मौजूद यात्रियों ने ही ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. हादसे के बाद लोगों ने बस पर पथराव भी किया.
भागने में सिर पर चढ़ा दिया पहिया
टाटमिल की ओर से रामादेवी की ओर मंगलवार दोपहर को एक इलेक्ट्रॉनिक बस नंबर यूपी 78 जीटी 3579 जा रही थी. इस दौरान रेल बाजार स्थित एसपी आउटर के ऑफिस के पास चालक ने आगे चल रहे स्कूटी सवार को टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार उछल कर सड़क पर गिर पड़े. इस दौरान चालक ने भागने का प्रयास करने लगा जिस कारण उसने स्कूटी सवार के सिर पर पहिया चढ़ा दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद स्कूटी सवार की मौके पर हो गई मौत
ड्राइवर हिरासत में लिया गया
मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. वहीं हादसे की सूचना मृतकों के स्वजनों को देने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार बस चालक नशे की हालत में था जिस कारण यह हादसा हुआ है.

थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि स्कूटी नंबर के आधार पर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है. ई-बस से पहले भी 2 बड़े हादसे हो चुके हैं.

