ABC News: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. शोपियां के चौदरीगुंड गांव से एक घटना सामने आई है. यहां कश्मीरी पंडित को गोली मार दी गई. सूचना मिलते ही व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मारे गए व्यक्ति की पहचान पूरन कृष्ण के रूप में हुई है.
J&K | A Kashmiri Pandit Puran ji has been murdered. We are working on it (the case). KFF (Kashmir Freedom Fighters) has claimed the responsibility for it. We won’t say anything for sure about it, yet. A guard was present here: DIG Sujit Kumar pic.twitter.com/TYLau2hku6
— ANI (@ANI) October 15, 2022
कश्मीर में आतंकियों द्वारा लगातार आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है. इससे पहले अगस्त में स्वतंत्रता दिवस पर घाटी में निकाले गए तिरंगा यात्रा से बौखलाए आतंकियों ने दो कश्मीरी पंडितों को गोली मार दी थी. घाटी में इन मामलों के खिलाफ लोगों में पहले से ही रोष बना हुआ है. हालांकि, ताजा मामले में अब तक किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने उस समय पूरन कृष्ण पर गोली चलाई जब वह शोपियां के चौधरी गुंड में बाग लगाने जा रहा था.
J&K | Migrant Kashmiri Pandit employees in Jammu protest against the killing of one Puran Krishan Bhat by terrorists in Shopian pic.twitter.com/v9KQaNW0QR
— ANI (@ANI) October 15, 2022
पुलिस अब यहां सर्च ऑपरेशन चला रही है. बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. शनिवार (15 अक्टूबर) को यहां सुरक्षा बलों ने एक आईईडी बरामद किया. सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने बताया कि विस्फोटक उपकरण (IED) करीब 16 किलोग्राम का था. पुलिस और सेना के एक संयुक्त दल ने उत्तरी कश्मीर जिले के अस्तांगो इलाके में आईईडी बरामद किया.

