ABC News: वित्त मंत्रालय ने रविवार को यह सूचना दी कि इस फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत से लेकर 8 अक्टूबर 2022 तक डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन बढ़कर 8.98 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है. पिछले साल की तुलना में इसमें 23.8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
Gross Direct Tax collections for FY 2022-23 upto 8th October, 2022 are at Rs. 8.98 lakh crore, higher by 23.8% over gross collections for corresponding period of preceding yr.
Net collections at Rs. 7.45 lakh crore are 16.3% higher than net collections for same period last yr. pic.twitter.com/eyMRvzzNTv
— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) October 9, 2022
Income Tax India की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नेट टैक्स कलेक्शन में 16.3% की वृद्धि दर्ज की गई है. यह 7.45 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है. वित्त वर्ष 2022-23 के कुल टैक्स कलेक्शन के अनुमान का यह आकड़ा 52.46% है. ऐसे में इस आंकड़े को काफी अच्छा माना जा रहा है. बता दें कि ज्यादा टैक्स कलेक्शन से यह पता चलता है कि देश में इकोनॉमिक गतिविधि में तेजी आई है.

