ABC NEWS: ओडिशा के बालासोर में एक झींगा प्रसंस्करण संयंत्र की इकाई में अमोनिया गैस लीक होने से 28 मजदूर बीमार पड़ गए. बीमार होने वालों में सबसे ज्यादा महिलाएं शामिल हैं. बालासोर के सीडीएमओ डॉ जुलालसेन जगदेव ने कहा कि 28 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खांटापाड़ा में भर्ती कराया गया है. इनमें से 15 को बालासोर रेफर कर दिया गया. बीमार लोगों में चार लोगों की हालत गंभीर है. जबकि 3 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, झींगा प्रसंस्करण संयंत्र की इकाई में बुधवार को अमोनिया गैस लीक हो गई. गैस लीक होने से वहां काम कर रहे कई मजदूरों की तबीयत बिगड़ने लगी तो उन्हें अस्पतालों में भर्ती करवाया गया. प्रशासन का कहना है कि हालात काबू में हैं. बीमार लोगों का इलाज चल रहा है. जिन लोगों की हालत नाजुक है उन्हें बेहतर इलाज के लिए बालासोर भेजा गया है.
Odisha | 28 workers, many of them women, fell ill after inhaling ammonia gas that leaked from a unit of a leading prawn processing plant in Balasore district yesterday pic.twitter.com/zqY65HKQzb
— ANI (@ANI) September 29, 2022
गैस लीक होने के कारणों की जांच की जा रही है. संयंत्र में गैस लीक की समस्या को दूर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि संयंत्र में काम कर रहे लोगों में डर का माहौल है.

