ABC News: राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा हो गया. इटौंजा में कुम्हरावां रोड पर गद्दीनपुरवा के पास ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई. हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 36 घायल हो गए हैं. हादसे की सूचना पर डीएम सूर्य पाल गंगवार मौके पर पहुंचे.

राम सागर मिश्र हाॅस्पिटल में भर्ती घायलों का हाल लिया. दो बच्चों की हालत गम्भीर बताई जा रही है. हादसे में घायल लोगों को तत्काल उच्चस्तरीय इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के लिए डीएम ने एसडीआरएफ की टीम बुलाई. ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर से टिकौली गांव थाना अटरिया सीतापुर से उनई देवी मंदिर कोंछ भरने जा रहे थे. तभी ट्राली में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. इस तेज टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली एक तालाब में गिर कर पलट गई. ट्रैक्टर ट्राली में करीब 44-45 लोग सवार थे. घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा गया है. तालाब में पुलिस के साथ स्थानीय लोग अन्य लोगों की तलाश में लगे हैं.

