ABC News: सीबीएसई बोर्ड ने एक अहम घोषणा की है. इसके अनुसार, दसवीं, बारहवीं के प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया निर्धारित कर दी है. इसके अनुसार, प्राइवेट 10वीं, 12वीं के स्टूडेंट्स आगामी 17 सितंबर, 2022 से परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो वे पोर्टल पर जाकर पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं. इसके अलावा, कैंडिडेट्स ध्यान दें कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेसबाइट पर जारी किए गए नोटिफिकेशन में सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और उसके अनुरुप ही अप्लाई करें. बता दें कि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा फरवरी/मार्च/अप्रैल 2023 के महीने में आयोजित की जाएगी. प्राइवेट स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स भी दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके भी 10वीं, 12वीं के छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं.

