ABC News: एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई. मस्कट अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बुधवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान से अचानक धुंआ निकलने लगे. कोचीन जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 442 के इंजन नंबर 2 से धुएं निकलने और आग लगने के बाद बुधवार को 140 से अधिक यात्रियों को इमरजेंसी में निकालना पड़ा. ओमान स्थित लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में करीब 14 लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि यात्री विमान से धुआं निकलने के बाद स्लाइड पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से यात्रियों को बाहर निकाला गया.
All passengers were safely evacuated after smoke was detected in engine no. 2 of Air India Express flight (to Cochin) on the runway at Muscat airport. Relief flight to be arranged. We will investigate the incident and also take appropriate action: DGCA pic.twitter.com/L7w9yX4GrH
— ANI (@ANI) September 14, 2022
अधिकारियों ने कहा कि यह विमान बुधवार की सुबह कोच्चि के लिए रवाना होने वाला था लेकिन उससे पहले ये हादसा हो गया. बता दें कि मस्कट ओमान की राजधानी है.जांच में पता चला कि इंजन में आग लगी है. फ्लाइट में सवार सभी 141 यात्री और चालक दल के 6 सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने कहा, “VT AXZ के तौर पर रजिस्टर्ड विमान, बी737-800 मस्कट में टेक-ऑफ के लिए तैयार था तभी उसमें धुंआ और इंजन नंबर 2 में आग लगने के बारे में पता चला. हालांकि सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया.” अधिकारी ने कहा, “यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग ले जाया गया है और उन्हें वापस लाने के लिए एक राहत उड़ान की व्यवस्था की जाएगी.”
Passengers evacuate Air India Express via slides – flight IX-442, (VT-AXZ)
— Flight Emergency (@FlightEmergency) September 14, 2022
दरअसल एयर इंडिया एक्सप्रेस की मस्कट-कोच्चि फ्लाइट जब उड़ान के दौरान रनवे पर थी तभी उसमें धुएं का पता चला. जिसके बाद इमरजेंसी में यात्रियों को स्लाइड के माध्यम से बाहर निकाला गया. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने एक बयान में कहा कि यात्रियों के लिए “दूसरी फ्लाइट उपलब्ध कराई जाएगी.” नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के महानिदेशक, अरुण कुमार ने कहा, “हम जांच करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे.” उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों ने एचटी को बताया कि एक जानकार ने इंजन में आग लगने की सूचना दी जिसके बाद सभी जरूरी एक्शन लिए गए और टैक्सीवे पर यात्रियों को निकालने के लिए स्लाइड्स तैनात की गईं.

