ABC NEWS: NEET परीक्षाफल में कानपुर शहर के छात्र छात्राओं ने चमक बिखेरी. आइएंडआइ इंस्टीट्यूट फॉर नीट तुलसी नगर काकादेव कानपुर के बच्चों ने नीट में बेहतर प्रदर्शन किया. दावा है कि इस वर्ष नीट की परीक्षा 2022 में कानपुर में पहली रैंक के पुष्पेंद्र दुबे की आई है. उनके नीट में 685 अंक आए, जबकि इनकी ऑल इंडिया रैंक 528 है.
कानपुर से दूसरी रैंक स्वाति बाजपेई की है, उनके 658 नंबर आए हैं. तीसरी रैंक स्वप्निल की है जिनके कुल 657 अंक आए हैं. भौतिक विज्ञान के शिक्षक एवं निदेशक आशीष श्रीवास्तव, आरबी सिंह, रसायन विज्ञान के विकास पोरवाल तथा बायोलॉजी के साहिल सिद्दीकी ने बताया कि इंस्टीट्यूट से 120 छात्रों को 590 के ऊपर अंक मिले हैं.
आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष कानपुर का परिणाम बहुत ज्यादा अच्छा रहा है आई एंड आई इंस्टिट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष श्रीवास्तव ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की.

