ABC News: जाजमऊ के पियोदी गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में मिला अधेड़ का शव. ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की. साथ ही साक्ष्य एकत्रित करने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया. फिलहाल अभी मृतक के शव की पहचान नहीं हो सकी है.

जाजमऊ के पियोदी गांव में बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाड़ियों में एक अधेड़ का शव देखा. मृतक के सिर में चोट के निशान होने पर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी. मृतक ने भगवा रंग की धोती और चेकदार शर्ट पहनी हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव की पहचान के लिए ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी.पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित करने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया. टीम को जांच के दौरान उसके हाथ में मिट्ठू बाबा ग्राम घनश्याम खेड़ा, ॐ, मिठुआ बाबा पुत्र घनश्याम खेड़ा, बेबी सिंह, भगत सिंह आदि लिखा हुआ मिला है. थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष होगी और प्रथम दृष्टया अधेड़ की मौत सड़क हादसे में होना प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा.

