ABC News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दिल कहे जाने वाले हजरतगंज क्षेत्र में सोमवार को सुबह होटल लेवाना में आग लग गई. मदन मोहन मालवीय मार्ग पर स्थित इस होटल में एसडीआरएफ की टीम ने राहत तथा बचाव कार्य का काम संभाल लिया है. इसी बीच मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है.
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath meets the people injured in the fire at Hotel Levana in Hazratganj, Lucknow.
Visuals from Civil Hospital in Lucknow. pic.twitter.com/X502WBYDFz
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 5, 2022
होटल में राहत तथा बचाव कार्य के बीच में स्वास्थ्व विभाग की टीम भी स्ट्रेचर लेकर होटल के तीसरी मंजिल पर पहुंची है. एसडीआरएफ की टीम होटल के फंसे लोगों को बाहर निकालने में लगी थी कि इसी दौरान दो शव और मिले हैं. सिविल अस्पताल से एक टीम इन शवों को लेकर गई. करीब छह घंटे तक चले राहत कार्य तथा सर्च आपरेशन में दो शव और मिले हैं. करीब छह घंटे तक चले राहत कार्य तथा सर्च आपरेशन में दो शव और मिले हैं. अब मृतकों की संख्या चार हो गई है. तीन कमरों का सर्च अभियान शेष है. अब तक दो महिलाओं समेत चार की मौत हो गई है. होटल लेवाना में भीषण आग की चपेट में आने के कारण 18 घायलों में सात की हालत गंभीर है. इनमें भी अधिकांश होटल कर्मी ही हैं.

इनको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फायर ब्रिगेड के 12-14 वाहन आग को नियंत्रित करने के प्रयास में लगे थे. मौके पर दस एम्बुलेंस भी हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है. इसके साथ ही देश के रक्षा मंत्री लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने भी घटना पर दुख जताया है. वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर की संयुक्त कमेटी को जांच का आदेश दिया है. प्रदेश के उपमुख्मंत्री ब्रजेश पाठक भी घायलों का हालचाल लेने सिविल अस्पताल पहुंचे और कहा कि मामले की जांच की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी के सभी जिलों के होटल्स में फायर सुरक्षा की जांच की जाएगी. वहीं इस हादसे में घायल लोगों का सरकार मुफ्त इलाज करवाएगी. हादसा होने के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी ने होटल से संबंधित फाइलें तलब की हैं. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने टाइम बाउंड जांच कराने के लिए कहा है. लखनऊ के फायर आफिसर अभय प्रताप सिंह के मुताबिक, आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है.

