ABC News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसमें पति ने फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए पत्नी का नहाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर दिया. जिसमें पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए मामला दर्ज करवाया है. पत्नी का आरोप है कि पति ने उस की नहाते हुए की वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी है, फिलहाल पुलिस ने पत्नी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि पति ने फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में इस तरह की घटना को अंजाम दिया है.

दरअसल पूरा मामला थाना जसराना के पलिया दोयम गांव का है जहां के रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. बताया जा रहा है कि पति दिल्ली में सर्कस में काम करता है और उसे इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर डालना, एक्टिव रहना काफी पसंद है. वहीं इंस्टाग्राम आईडी पर उसके फॉलोअर्स काफी कम थे, जिसकी वजह से वह काफी परेशान था. तभी उसने फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में पत्नी का वीडियो बना लिया और अपनी आईडी पर शेयर कर दिया. जिसके बाद उसकी पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. सीओ जसराना अनिमेश सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए जल्द कार्यवाही का भरोसा दिलाया है. थाना जसराना क्षेत्र की एक महिला ने पति पर नहाते समय के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डालने का आरोप लगाया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर लिया है. कोतवाल जसराना आजाद पाल सिंह बोले, पत्नी ने अपने पति पर नहाते समय के वीडियो फेसबुक पर डालने का आरोप लगाया है. तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है. फोन को जांच के लिए भेजा जा रहा है. जांच में सही पाए जाने पर चार्जशीट लगाई जाएगी. मामले में गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है. महिला ने बताया कि उसका पति सर्कस में काम करता है. वह दिल्ली में रहता है, जबकि महिला अपने ससुराल गांव में रह रही है. पति अक्सर उससे वीडियो कॉल पर बात करता था. पीड़िता ने कहा कि सपने में भी नहीं सोचा था कि पति ऐसी करतूत करेगा. उसने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

