ABC News: सर्वाइकल कैंसर के लिए वैक्सीन अगले कुछ ही महीनों में उपलब्ध हो जाएगी. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने गुरुवार को यह जानकारी दी कि सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन अगले कुछ महीनों में उपलब्ध हो जाएगी. उन्होंने कहा कि पहले इस टीके को देश में दिया जाएगा और बाद में दुनिया को देंगे.
Delhi | The vaccine for cervical cancer will be available in a few months. Will give it to our country first & later to the world. May be priced between Rs 200-400 but prices yet to be finalized. Preparing to make 200 million doses in 2 years: Serum Institute CEO, Adar Poonawalla pic.twitter.com/g4JXfwWNV9
— ANI (@ANI) September 1, 2022
सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन बनना एक बहुत बड़ी कामयाबी है. मेडिकल साइंस के लिए आज बहुत बड़ा दिन माना जा रहा है. अदार पूनावाला ने कहा कि सर्वाकइल कैंसर की वैक्सीन की कीमत 200 से 400 रुपये के बीच हो सकती है. हालांकि, उन्होंने ये भी स्पष्ट रूप से कहा कि कीमतों को अभी तय नहीं किया गया है. सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि अगले दो सालों में 20 करोड़ डोज बनाने की तैयारी की जा रही है. बता दें कि सर्वाइकल कैंसर के लिए ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीन को लेकर विशेषज्ञों में काफी उत्साह है. गौरतलब है कि देश में सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जंग अब और आसान होगी. सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ लड़ाई के लिए भारत को पहली स्वदेशी वैक्सीन मिल गई है. ये वैक्सीन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की ओर से बनाई गई है. सर्वाइकल कैंसर एक प्रकार का कैंसर है, जो गर्भाशय ग्रीवा की कोशिकाओं में होता है. ह्यूमन पैपिलोमा वायरस जो कि एक यौन संचारित संक्रमण है. ये वायरस सर्वाइकल कैंसर पैदा करने में सबसे अधिक जिम्मेदार है. बताया जा रहा है कि वैक्सीन पहले 9 से 14 साल की लड़कियों को दी जा सकती है. भारत में सर्वाइकल कैंसर के मामले बढ़े हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक ये 15 से 44 साल की आयु की महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है. टीकाकरण गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर को रोकने में काफी हद तक मददगार बताया जाता है. केंद्र सरकार के राष्ट्रीय वैक्सीनेशन अभियान में इस वैक्सीन को शामिल करना, महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की समस्या को कम करने की दिशा में ठोस कदम साबित हो सकता है.

