ABC NEWS: कनाडा के सीटीवी न्यूज चैनल की फेमस एंकर लिसा लाफ्लैम पिछले काफी समय से चर्चा में हैं. इसका कारण यह है कि पिछले दिनों उन्हें चैनल से इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि उन्होंने अपने बालों को बिना रंगे हुए टीवी पर लाइव शो कर दिया. इसके बाद सीटीवी न्यूज ने एंकर लिसा लाफ्लैम को बाहर का रास्ता दिखा दिया. इस घटना के बाद टीवी की दुनिया में इस पर नई बहस शुरू हो गई.
सीटीवी के साथ 35 सालों से जुड़ी थीं
दरअसल, न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक लिसा लाफ्लैम सीटीवी न्यूज नेटवर्क के साथ 35 सालों से जुड़ी हुई थीं. लिसा लाफ्लैम ने पिछले हफ्ते ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके ग्रे बालों की वजह से उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है. ला फ्लेम के इस वीडियो के बाद हड़कंप मच गया.
कंपनी की सफाई- यह एक व्यावसायिक निर्णय
एक तरफ जहां लिसा लाफ्लैम के इस दावे ने सबको चौंका दिया वहीं चैनल की तरफ से एक अनाधिकारिक बयान में कहा गया कि उन्हें उनके बालों की वजह से नौकरी सेन हीं निकाला गया. सीटीवी मीडिया की पैरेंट कंपनी बेल मीडिया ने भी इस बात से इनकार किया है कि लाफ्लैम के निष्कासन का उसकी उम्र या सफेद बाल हैं. कंपनी का कहना है कि लाफ्लैम के अनुबंध को समाप्त करना एक व्यावसायिक निर्णय था.

