ABC News: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मंगलवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया. कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, मारे गए दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के सदस्य थे, जो घाटी में बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते थे.
#ShopianEncounterUpdate: 01 more #terrorist killed (Total 03). Search going on. Further details shall follow.@JmuKmrPolice https://t.co/YCjzS6WQGA
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) August 30, 2022
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने शोपियां के नागबल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया. अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया.

