ABC NEWS: अंकिता हत्याकांड में पक्षपात के आरोपों से घिरे पुलिस अधिकारी नूर मुस्तफा को केस की जांच से हटा दिया गया है. एसडीपीओ नूर मुस्तफा पर अंकिता के कातिल शाहरुख से पक्षपात और उसे बचाने की कोशिश का आरोप लग रहा था. हालांकि, उनके खिलाफ कोई ऐक्शन नहीं लिया गया है, जैसाकि भाजपा मांग कर रही थी.
दुमका के एसपी अंबर लकड़ा ने कहा कि एसडीपीओ नूर मुस्तफा को मामले की निगरानी से हटा दिया गया है. उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. अब मामले की जांच निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी करेंगे, जिसकी निगरानी एसपी स्तर के अधिकारी करेंगे.
इससे पहले बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने अंकिता को नाबालिग बताते हुए पोक्सो कानून के तहत केस दर्ज करने को कहा है. समिति ने कहा कि छात्रा की 10वीं के मार्कशीट के मुताबिक उसकी उम्र 16 साल के आसपास थी और वह बालिग नहीं थी जैसा कि पुलिस ने दावा किया. आरोप था कि एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने अंकिता को बालिग बताया था.

