ABC NEWS: दिल्ली की बहुचर्चित तिहाड़ जेल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. नवभारत टाइम्स (एनबीटी) के अनुसार, एक कैदी के पेट में एक-दो नहीं बल्कि पूरे पांच मोबाइल फोन पड़े हैं. मामला तिहाड़ जेल के वार्ड नंबर-1 का है. यह मोबाइल फोन चोरी छिपे जेल के अंदर लाया था. इन मोबाइल फोन को बेचकर कैदी पैसे कमाना चाहता था. जेल में पैसे कमाने की लालच कैदी के लिए जी का जंजाल बन गया है. एनबीटी ने बताया कि ये मोबाइल फोन कैदी के पेट से नहीं निकल पा रहे हैं. इसके लिए डॉक्टरों से सलाह दी जा रही है. कैदी हत्या, लूट और डकैती के मामले में जेल में बंद हैं. बताया जा रहा है कि यह कैदी कुछ दिन पहले ही कोर्ट डेट पर गया था. इसी दौरान वह पांच मोबाइल फोन निगल लिया. जेल के एंटी गेट पर कैदियों की तलाशी के दौरान वह सुरक्षाकर्मियों को गच्चा दे गया.जब जेल के अंदर गया तो उसे निकालने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाया.
इस प्रक्रिया से निकाला गया मोबाइल
जीबी पंत अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि बाह्य पदार्थ खाने वाले मरीज को 15 जनवरी को अस्पताल लाया गया था. उसके पेट का एक्स-रे कराया गया जिससे पता चला कि पेट में मोबाइल फोन हो सकता है. एंडोस्कोपी में लगे कैमरा के जरिए उन्होंने फोन की जगह को देख लिया और फिर एक अलग से पाइप लगाकर फोन को धीरे धीरे खींचते हुए बाहर निकाल लिया.

जब वह परेशान हो गया तो वह खुद ही मामले की जानकारी जेल के अधिकारियों को दी. उसने जेल के अधिकारियों को बताया कि वह कैसे पांच मोबाइल फोन को निकल गया था. कैदी की बात सुनकर पहले तो जेल अधिकारी हंस पड़े और उसे भगाने लगे. लेकिन जब कैदी पेट पकड़ते हुए रोकर कहने लगा तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया. कैदी के दावे की पुष्टि के लिए दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में उसके पेट का एक्स-रे कराया गया. एक्स-रे में कैदी के पेट में पांच मोबाइल फोन दिखाई दिया.
जेल सूत्रों ने बताया कि कैदी के पेट में मौजूद फोन छोटे हैं. यह मोबाइल फोन की-पैड वाला है. जब जेल के अधिकारियों ने इसकी जानकारी डॉक्टरों को दी तो वह भी हैरान हो गए. बता दें कि तिहाड़ दिल्ली की सबसे सुरक्षित जेल मानी जाती है.

