ABC News: नई सड़क हिंसा के आरोपियों के खिलाफ विवेचना में चार गंभीर धाराएं बढ़ाई गई थीं. इन बढ़ी धाराओं के आधार पर जमानत अर्जी दाखिल करने वाले गैंगस्टर समेत पांच की 15 जमानत अर्जी अपर जिला जज 16 जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने खारिज कर दी है.

एडीजीसी दिनेश अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विवेचना के दौरान पुलिस ने 34, 109, 153 ए, 327 धाराएं बढ़ाई थीं. बवाल के बाद सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. एक मामले में चार्जशीट भी दाखिल हो गई है. दो में विवेचना चल रही है. इसके बाद बांसमंडी निवासी सनी, बांसमंडी निवासी सकलैन, केडीए कॉलोनी निवासी सैय्यद अनस हसन, कर्नलगंज निवासी सरताज, बेकनगंज निवासी महताब उर्फ लल्लू ने जमानत अर्जियां दाखिल की थीं. गैंगस्टर सनी के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं. सनी गैंगस्टर का अपराधी है. सभी के खिलाफ सुनवाई कर कोर्ट ने जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है.

