ABC News: कानपुर ऑफ़्थेलमिक सोसाइटी के चुनाव में डॉक्टर प्रोफेसर शालिनी मोहन को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है. ऑफ़्थेलमिक सोसाइटी नेत्र विशेषज्ञों की संस्था है, जिसमें 150 मेंबर्स शामिल हैं.

कानपुर ऑफ़्थेलमिक सोसाइटी की वार्षिक चुनाव प्रक्रिया डॉ. वीपी सिंह, डॉ. एमसी सक्सेना और डॉ. अनीता ठाकुर की अगुवाई में हुई. यहां पर सभी ने एक सुर से डॉक्टर प्रोफेसर शालिनी मोहन को अध्यक्ष चुने जाने पर अपनी सहमति जताई. इसके साथ ही सोसाइटी के अन्य पदाधिकारियों के यप में डॉ. प्रोफेसर रूचिका अग्रवाल को सचिव, डॉ. गौरव दुबे और डॉ अखिलेश शुक्ला को उपाध्यक्ष, डॉ. आकांक्षा सिंन्हा को साइंटिफिक सेक्रेटरी, डॉ. मनीष सक्सेना को कोषाध्यक्ष, डॉ. मनीष त्रिवेदी सांस्कृतिक सचिव, डॉ. लोकेश अरोड़ा खेल सचिव, डॉ सुकांत पांडेय सह सचिव, डॉ. पल्ल्वी मिश्रा सह वैज्ञानिक सचिव, डॉ. पारूल सिंह संपादक चुने गए. इसके अलावा एक्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में डॉ. सोनिया दमेले, डॉ. अर्चना सचान और डॉ खुशबू शामिल हैं. इस दौरान डॉ. मलय चतुर्वेदी, डॉ आरके गौतम, डॉ दिलप्रीत सिंह, डॉ प्रद्युम्म अग्रवाल आदि शामिल रहे

