ABC NEWS: देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला अमूल का दूध कल यानी 17 अगस्त से और महंगा हो जाएगा. गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने मंगलवार को बताया कि अमूल ब्रांड के तहत बेचे जाने वाले सभी तरह के दूध के दाम बुधवार से 4 फीसदी बढ़ जाएंगे.
GCMMF के अनुसार, अमूल दूध की कीमत प्रति लीटर 2 रुपये बढ़ाई जा रही है. ऐसे में अमूल गोल्ड की 500 मिलीलीटर की पैकेट का मूल्य कल से 31 रुपये हो जाएगा, जबकि अमूल ताजा की 500 एमएल की पैकेट 25 रुपये में और अमूल शक्ति की आधा लीटर की पैकेट 28 रुपये में बिकने लगेगी. फेडरेशेन ने बताया कि बढ़ती महंगाई के मुकाबले प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी काफी कम है. बढ़ी हुई कीमतों का असर गुजरात, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई सहित कई राज्यों में दिखेगा.
मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध आज भर 59 रुपये लीटर मिलेगा. कल से ये बढ़ी हुई 2 रुपये कीमतों के साथ 61 रुपये लीटर पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा. वहीं, टोंड दूध 51 रुपये लीटर मिलेगा, जबकि काऊ मिल्क 53 रुपये लीटर मिलेगा.

