ABC NEWS: गुजरात के जामनगर में एक होटल में भीषण आग लग गई है जिसके बाद अंदर 20-25 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिल रही है.आग होटल Alento में लगी है और पूरी इमारत धूं-धूं कर जल रही है. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों मौके पर है और दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं लेकिन अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है.
शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताई जा रही है. जामनगर नगर निगम और रिलायंस इंडस्ट्रीज के करीब 20 दमकल कर्मी मौके पर आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं.
#WATCH | A fire broke out in a hotel in Gujarat’s Jamnagar. Fire tenders present at the spot. More details awaited. pic.twitter.com/bxCPPe3Cec
— ANI (@ANI) August 11, 2022
आग इतनी भयंकर लगी है कि बाहर खड़ी गाड़ियाँ भी इसकी चपेट में आती दिख रही हैं. सामने आए वीडियो में आग की भयावहता को देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि होटल में कई लोग फंसे हैं..बताया जा रहा है कि जामनगर के एक इलाके में ये होटल है. इस होटल का नाम होटल एलेंटो में लगी है. ये होटल मोतिखावड़ी इलाके में है. बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है. सूचना मिलने पर कई दमकल कर्मी मौके पर हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश हो रही है.

घटना में कोई हताहत हुआ है या नहीं. होटल में कितने लोग थे, अभी इसका पता भी नहीं लग पाया है. इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है. और न ही होटल की तरफ से कोई बयान जारी किया गया है.

