ABC News: भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने सोमवार को कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीता. फाइनल में उनका मुकाबला कनाडा की खिलाड़ी मिशेल ली से था. सिंधु ने उन्हें 21-15, 21-13 से हराया. कॉमनवेल्थ में विमंस सिंगल मुकाबलों में सिंधु का यह पहला गोल्ड है. इससे पहले 2018 में सायना नेहवाल ने कॉमनवेल्थ में विमेंस सिंगल्स जीता था. उन्होंने पीवी सिंधु को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था.

भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह 19वां गोल्ड मेडल है. सिंधु ने फाइनल मैच में कनाडा की शटलर मिशेल ली को 2-0 से हराया. इस जीत के साथ ही उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. सिंधु ने फाइनल के पहले गेम से ही बढ़त बना ली थी. उन्होंने शानदार शुरुआत करते हुए पहला गेम 21-15 से जीत लिया. इसके बाद वे दूसरे गेम में भी बढ़त के साथ खेल रही थीं. लेकिन इस बीच मिशेल भी बढ़त के प्रयास में थीं, हालांकि वे सफल नहीं हो सकीं. सिंधु ने दूसरा गेम भी जीत लिया. उन्होंने इसमें 21-13 से जीत दर्ज की. गौरतलब है कि यह भारत का बैडमिंटन में पहला गोल्ड मेडल है. टीम इंडिया अब 19 गोल्ड मेडल्स के साथ टैली में चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं. भारत ने गोल्ड के साथ-साथ 15 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल भी जीते हैं. अब भारत के पास कुल 56 मेडल हो गए हैं. इस मामले में कनाडा तीसरे स्थान पर है. कनाडा के पास 26 गोल्ड मेडल हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया 66 गोल्ड मेडल्स के साथ पहले स्थान पर है.

