ABC News: एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में मंगलवार (24 नवंबर) को इंडिया-ए और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से हुई. दोहा के यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से तबाही मचा दी. वैभव ने 14 छक्के और चार चौके की मदद से सिर्फ 28 गेंदों पर शतक पूरा किया, जो लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक रहा. वैभव यहीं नहीं रूके और छक्कों की बारिश करते हुए लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर टीम इंडिया केा बड़ी जीत दिला दी.

हालांकि दोहरा शतक लगाने के बाद वैभव सूर्यवंशी आउट हो गए लेकिन तब तक उन्होंने क्रिकेट के चाहने वाले हर शख्स को अपनी बल्लेबाजी का मुरीद बना दिया. 52 गेंदों में पूरा किया गया दोहरा शतक लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक है. दोहरा शतक लगाने के बाद सूर्यवंशी आउट हो गए। वे 53 गेंदों पर 204 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 28 छक्के और सात चौके शामिल रहे. इससे पहले, वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया-ए की पारी के पहले ओवर में जाहिद अली को लगातार तीन छक्के लगाकर अपने इरादे जता दिए. फिर अगले ओवर में इबरार अहमद के खिलाफ 2 छक्के और एक चौका लगाया. अगला ओवर यूएई के बासिल हमीद ने फेका, जिसमें वैभव ने तीन छक्के लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की. की. वैभव ने 8 छक्के और एक चौके की मदद से 16 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया. वैभव इसके बाद भी नहीं रुके और शतक पूरा किया.

सबसे तेज लिस्ट-ए शतक (गेंदों के हिसाब से)
28 वैभव सूर्यवंशी, इंडिया-ए बनाम यूएई 2026
29 जेक फ्रेजर-मैकगर्क, साउथ ऑस्ट्रेलिया बनाम तस्मानिया एडिलेड 2023
31 एबी डिविलियर्स, साउथ ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज जोहानिसबर्ग 2015
32 सकीबुल गनी, बिहार बनाम अरुणाचल रांची 2025
33 ईशान किशन, झारखंड बनाम कर्नाटक अहमदाबाद 2025
लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक (गेंदों के हिसाब से)
52 वैभव सूर्यवंशी इंडिया-ए बनाम यूएई 2026
103 चैड बोवेस कैंटरबरी बनाम ओटागो, क्राइस्टचर्च 2024
114 एन जगदीशन तमिलनाडु बनाम अरुणाचल, बेंगलुरु 2022
114 हैरी ब्रूक इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, रावलपिंडी 2026
प्रोफेशनल क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज़्यादा छक्के
28 वैभव सूर्यवंशी इंडिया-ए बनाम यूएई, 2026
26 तन्मय अग्रवाल हैदराबाद बनाम अरुणाचल, हैदराबाद 2024(रणजी)
23 कॉलिन मुनरो ऑकलैंड बनाम सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट, नेपियर 2015 (प्लंकेट शील्ड)
23 डार्सी शॉर्ट वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वींसलैंड, सिडनी 2018 (वन डे कप)
लिस्ट ए इनिंग्स में सबसे ज्यादा छक्के
28 वैभव सूर्यवंशी इंडिया-ए बनाम यूएई, 2026
23 डार्सी शॉर्ट वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वींसलैंड, सिडनी 2018
21 बेवोन जैकब्स ऑकलैंड बनाम ओटागो, ऑकलैंड 2026
वैभव सूर्यवंशी ने इ्स मुकाबले में 14 छक्के और चार चौके की मदद से सिर्फ 28 गेंदों पर शतक पूरा किया, जो लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक रहा. वैभव ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने साल 2023 में साउथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से तस्मानिया के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों पर शतक लगाय था.

