Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
- कनाडा में वालमार्ट के बाहर गोलीबारी, टारगेटेड हमले में भारतीय मूल के 2 लोगों की मौत
- Kanpur: स्मोकिंग की आदत बढ़ा रही फेफड़ों का कैंसर, लड़कियों में भी बढ़ रही लत; डॉक्टर्स ने जताई चिंता
- Kanpur: रिश्वत मांगने वाले चौकी इंचार्ज सस्पेंड, ऑडियो सामने आने के बाद हुआ एक्शन
- शाहजहांपुर में कांग्रेस की संविधान बचाओ संवाद रैली, आराधना मिश्रा मोना का BJP पर हमला, बोलीं- जनता सिखाएगी सबक
- IIT Kharagpur Platinum Jubilee: पीएम मोदी ने युवाओं को दिया ‘ब्रेक द लिमिट्स’ का मंत्र, बोले- बड़े लक्ष्य तय करें
- आजम खान ने CM योगी की मां के निधन पर जताया दुख, बोले- ‘मां जैसी दौलत आखिर किसी के पास कहां होती है’
- Dev Deepawali 2026: काशी के आसमान में पहली बार दिखेगी महादेव और मां गंगा की दिव्य गाथा, 24 नवंबर को होगा भव्य ड्रोन शो
- Om Prakash Rajbhar का अखिलेश यादव और आजम खान पर तंज, बोले- भारत में क्रांति लाने के लिए पांच जन्म लेने पड़ेंगे
Author: abcnews
वर्चस्व की जंग में हत्या की आशंका, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कराया गया अंतिम संस्कार बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शनिवार शाम एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया। उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा इलाके में कुछ नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़े एक युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया, जिसके चलते पुलिस को भारी…
वाराणसी: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली उल्लेखनीय सफलता से उत्साहित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अब उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। पार्टी नेतृत्व ने साफ संकेत दे दिए हैं कि वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लोजपा (रामविलास) पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। इसकी औपचारिक शुरुआत आगामी पंचायत चुनावों से की जाएगी, जहां पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की रणनीति पर काम कर रही है। यह जानकारी लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष एवं रेलवे उपभोक्ता परामर्श समिति के सदस्य एडवोकेट…
बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दुधवा नेशनल पार्क से सटे गांवों में आतंक का पर्याय बने आदमखोर भेड़ियों के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में वन विभाग के शार्प शूटरों ने एक और आदमखोर भेड़िए को मार गिराया है। इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है, हालांकि वन विभाग ने एहतियात के तौर पर निगरानी और सर्च ऑपरेशन अभी जारी रखने का फैसला किया है। सितंबर से जारी है भेड़ियों का आतंक बहराइच जिले में भेड़ियों के हमलों का सिलसिला बीते 9 सितंबर से शुरू हुआ था। दुधवा…
नई दिल्ली/जम्मू: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आज सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के मामले में अपनी चार्जशीट दाखिल करने जा रही है। यह चार्जशीट जम्मू स्थित NIA की विशेष अदालत में पेश की जाएगी। इस आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था, क्योंकि इसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। 22 अप्रैल को हुआ था दिल दहला देने वाला हमला पहलगाम आतंकी हमले में आज NIA चार्जशीट दाखिल करेगी #NIA | NIA Chargesheet | #IndiaNews pic.twitter.com/Mtb1EHmXtA— News24 (@news24tvchannel) December 15, 2025 यह आतंकी हमला 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर…
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम के नविनीकरण की चतुर्थ वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को धाम परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर वैदिक परंपराओं के अनुरूप विधिवत हवन–पूजन संपन्न हुआ, जिसमें धाम की उन्नति, लोक कल्याण और राष्ट्र की मंगल कामना की गई। पूरे आयोजन के दौरान धाम वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा और श्रद्धालुओं को एक गहरा आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हुआ। मंदिर न्यास की ओर से हुआ विशेष आयोजन आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को श्री काशी विश्वनाथ धाम के नविनीकरण की चतुर्थ वर्षगांठ है। इस पावन अवसर पर मंदिर न्यास का…
ऋषिकेश। टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में चर्चित कैफे संचालक नितिन देव की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीती 5 मई को हुई इस सनसनीखेज हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे शूटर विक्की यादव को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के हल्दी ग्राम स्थित उसके घर से दबोचा गया। पुलिस ने विक्की यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। इस पूरे मामले का खुलासा एडिशनल एसपी जेआर जोशी ने किया। उन्होंने बताया…
खटीमा में युवक की मौत के बाद बवाल, सड़क पर उतरे हिंदू संगठन, दुकान में आगजनी, पुलिस ने संभाला मोर्चा
खटीमा (उधम सिंह नगर)। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा शहर में शुक्रवार देर रात एक युवक की मौत के बाद हालात अचानक बेकाबू हो गए। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ सड़कों पर उतर आई और देखते ही देखते शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। हिंदू संगठनों ने शहर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, इस दौरान एक दुकान में आग लगा दी गई, जबकि कई अन्य दुकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने खटीमा शहर में धारा 163…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी का नाम लगभग फाइनल हो चुका है। शनिवार को लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई, जिसमें केवल पंकज चौधरी ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया। किसी अन्य नेता द्वारा नामांकन न किए जाने से यह स्पष्ट हो गया है कि इस बार भी उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुना जाएगा। औपचारिक घोषणा 14 दिसंबर, रविवार को किए जाने की संभावना है। भाजपा की…
पौड़ी जनपद के ऐतिहासिक कंडोलिया मैदान में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सांसद खेल महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, युवा, खेल प्रेमी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और खेल भावना की झलक देखने को मिली। केंद्रीय मंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए खेल को राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार पौड़ी को हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। खेल संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान कार्यक्रम को संबोधित…
वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपमा पटेल की नृशंस हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अवैध संबंध, पुत्र की चाहत और शादी के दबाव ने इस हत्या की पटकथा लिखी। इस मामले में पुलिस ने मोहित यादव और उसकी पत्नी अंजली चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई ज्वेलरी और 73 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। यह मामला गुरुवार सुबह लक्ष्मणपुर शारदा विहार कॉलोनी में सामने आया था, जब अनुपमा पटेल का शव संदिग्ध हालात में उनके घर…
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर और दुनिया भर में करोड़ों दिलों पर राज करने वाले लियोनेल मेसी का भारत दौरा उस वक्त विवादों में घिर गया, जब कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती साल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। 13 से 15 दिसंबर तक भारत दौरे पर आए मेसी शुक्रवार रात को कोलकाता पहुंचे थे। शनिवार सुबह 10:30 बजे उनका साल्ट लेक स्टेडियम में एक विशेष कार्यक्रम तय था, लेकिन यह कार्यक्रम अव्यवस्था और हंगामे की वजह से चर्चा का विषय बन गया। #WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: TMC नेता कुणाल घोष ने कहा,…
अजगैन थाना क्षेत्र के मकूर गांव के पास तड़के हुआ हादसा, चालक मौके से फरार उन्नाव जिले के अजगैन थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मकूर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर और ऑटो रिक्शा की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। #उन्नाव में आज सुबह हुए सड़क…
किसान पाठशाला से ग्रामीण विकास को नई दिशा किसान पाठशाला का उद्देश्य किसानों को खेती के आधुनिक तरीकों, नई फसलों, उन्नत तकनीकों, वैज्ञानिक विधियों और सरकारी योजनाओं के लाभों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू की गई यह किसान पाठशाला अब गांव–गांव तक ज्ञान और नवाचार का माध्यम बन चुकी है. रबी सत्र के इस आठवें चरण में विशेष रूप से गेहूं, चना, मटर, सरसों और मसूर जैसी प्रमुख रबी फसलों पर चर्चा की गई. बाराबंकी का यह आयोजन कई मायनों में विशेष रहा, क्योंकि यह कार्यक्रम पद्मश्री रामसरन वर्मा जैसे अंतरराष्ट्रीय…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा और ऐतिहासिक पड़ाव आने वाला है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश अध्यक्ष पद के चयन की तारीख तय कर दी है। इस बार प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 25 साल बाद पूरी तरह औपचारिक मतदान के जरिए पूरी की जाएगी। पार्टी ने घोषणा की है कि 14 दिसंबर, रविवार को राजधानी लखनऊ में होने वाली बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का चयन किया जाएगा। चुनाव के लिए पार्टी द्वारा विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह चुनाव भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ…
कानपुर। शहर में पिछले कई दिनों से जिस अनोखे आयोजन की चर्चा थी, वह इंतजार शुक्रवार को खत्म हुआ। कानपुर के चर्चित लड्डू बाजार का भव्य आगाज़ जिले के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह स्वयं यहां पहुंचे और विभिन्न स्टॉलों पर सजाए गए लड्डुओं की वैरायटी को देखा, परखा और स्वाद भी चखा। आयोजन का उद्देश्य केवल स्वाद और परंपरा तक सीमित नहीं, बल्कि स्थानीय उद्यमियों, घरेलू उत्पादकों और छोटे व्यवसायियों को मंच देना भी है। लड्डू बाजार में दिखीं देसी मिठाइयों की अनोखी झलकियाँ लड्डू बाजार में इस बार पारंपरिक से लेकर मॉडर्न…
देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के दौरे पर रहे। अपने एकदिवसीय कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। साथ ही जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य में जारी विकास कार्यों का ब्योरा दिया और विपक्ष पर भी तीखे शब्दों में हमला बोला। विकास का बड़ा पैकेज—112 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि भीमताल के समग्र विकास और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएँ तैयार…
नैनीताल में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे के दौरान राजनीति का तापमान भी चढ़ा रहा। विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे सीएम धामी ने राज्य में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ ही विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया। खासकर कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “कांग्रेस की आंखों पर वोट बैंक की पट्टी चढ़ी हुई है। उन्हें प्रदेश में कहीं भी लैंड जिहाद नजर नहीं आता, जबकि पूरा प्रदेश इसकी मार झेल रहा है।” सीएम धामी ने दो टूक कहा कि उत्तराखंड जैसे शांतिप्रिय और आध्यात्मिक प्रदेश को कुछ सोच-समझकर…
आजमगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब मंडलीय कारागार का एक कैदी जिला अस्पताल से इलाज के दौरान पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहा यह कैदी नियमित जांच और उपचार के लिए अस्पताल लाया जाता था, लेकिन इस बार वह सुरक्षा व्यवस्था की तमाम परतों को धोखा देकर भाग निकला। घटना के बाद पूरे शहर और आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अनिल कुमार ने फरार कैदी को पकड़ने में मदद करने वालों के लिए 25 हजार रुपये का इनाम…
उत्तराखंड इन दिनों कड़ाके की सर्दी का सामना कर रहा है। राज्य के उच्च हिमालयी इलाकों में तापमान लगातार गिरता जा रहा है, जिसके चलते प्राकृतिक जल स्रोत जमने लगे हैं और स्थानीय लोगों के सामने रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किल होती जा रही है। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है उत्तरकाशी जिला, जहां गंगोत्री धाम और हर्षिल घाटी समेत आसपास की ऊंची पहाड़ियों पर शीतलहर का कहर साफ दिखाई दे रहा है। तापमान कई जगह शून्य से 8 से 10 डिग्री नीचे तक पहुंच चुका है, जिससे हालात और अधिक गंभीर हो गए हैं। गंगोत्री धाम में तापमान…
ललितपुर मेडिकल कॉलेज इन दिनों एक ऐसे प्रकरण से गुजर रहा है जिसने मेडिकल और प्रशासनिक जगत को झकझोर कर रख दिया है। ऐसा मामला शायद ही कभी सामने आया हो, जिसमें मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में कार्यरत एक डॉक्टर पर ही फर्जी नाम और फर्जी शैक्षणिक डिग्रियों के आधार पर नौकरी करने का आरोप लगा हो। आरोपी डॉक्टर के बारे में यह चौंकाने वाला खुलासा किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी बहन ने किया है। उसने 10 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को भेजे गए पत्र में दावा किया कि उसके भाई ने उसके पति…
