ABC News: कानपुर में महाराजपुर स्थित करणखेड़ा गांव में तेंदुए के हमले में घायल हुए ग्रामीणों का हाल विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने जाना. बुधवार को ग्रामीणोें के बीच पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने घायलों को समुचित उपचार का भी भरोसा दिया. इसके अलावा यहां पर वन विभाग, चिड़ियाघर और प्रशासनिक अफसरों से पूरे आपरेशन की जानकारी हासिल की.
#कानपुर ➡️ कानपुर के करनखेड़ा में तेंदुए का आतंक। ➡️ तेंदुए के हमले में 9-10 ग्रामीण घायल। ➡️ 12 गांवों की 30 हजार आबादी में दहशत। ➡️ वन विभाग, चिड़ियाघर की टीम रेस्क्यू में जुटी। ➡️ घायलों से मिले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना। ➡️ इलाज और मुआवजे का दिया भरोसा। #Kanpur @Satishmahanaup #BreakingNews @DMKanpur @kanpurnagarpol #abcnewsmedia
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) November 25, 2026
यहां पर ग्रामीणों ने बताया कि दो महीने पहले भी डोमनपुर गांव में तेंदुआ देखा गया था. जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी लेकिन कोई अफसर झांकने पर नहीं आया. जिसकेा लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने डीएफओ से नाराजगी जाहिर की. इसके अलावा, अफसरों को फोन कर घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वन विभाग और चिड़ियाघर अफसरों को ज्यादा मैन पॉवर यहां पर लगाने को कहा गया है. ग्रामीणों को भी बचाव के बारे में बताया गया है. उन्होंने कहा कि वह खुद मॉनीटरिंग कर रहे हैं. घायलों की सरकारी स्तर से क्या मदद हो सकती है. इसको लेकर एसडीएम सदर को भी निर्देश दिए गए हैं, उन्होेंने कहा कि घायलों को मुआवजा दिलाया जाएगा.

