आज देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम हो रहे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों ने महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छता अभियान’ में भाग लिया.
इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज पूरा देश महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम, जो 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ हुआ, आज गांधी जयंती पर भी जारी है.”

