UP में कावंड़ यात्रा रूट पर ‘दुकान पर नेम प्लेट’ लगाने को लेकर जिस तरह से सियासत गर्मायी है उसे देखकर तो लगता है कि यह सिर्फ राजनीति की पैतरेबाजी के अतिरिक्त और कुछ नहीं है क्योंकि MP में तो यह नियम एक साल पहले ही लागू हो गया था तब इस पर कहीं से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी थी ना सपा सुप्रीमो को इसकी जानकारी हुई थी ना ही AIMIM प्रमुख ओबेसी की आपत्ति सामने आयी थी.
2002 में मध्यप्रदेश में बना नियम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का गृहनगर उज्जैन अपने पवित्र महाकाल मंदिर के लिए जाना जाता है, जहां सावन महीने के दौरान दुनिया भर से श्रद्धालु आते हैं. टटवाल ने कहा कि उज्जैन की ‘महापौर-इन-काउंसिल’ ने 26 सितंबर, 2002 को दुकानदारों को अपना नाम प्रदर्शित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, उसके बाद निगम सदन ने इसे आपत्तियों और औपचारिकताओं के लिए राज्य सरकार को भेज दिया था. उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं. मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में नगर निगम द्वारा एक साल पहले ही आदेश जारी किया गया था, जिसमें स्पष्ट था कि दुकानदार को अपनी दुकान के सामने नाम और डिटेल्स लिखना होगा.
पूर्व सीएम ने दिया था प्रस्ताव
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 2 अप्रैल 2022 को उज्जैन में गुढ़ी पड़वा के मौके पर विक्रमोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. इस दौरान तत्कालीन सीएम चौहान ने कहा था कि उज्जैन धार्मिक नगरी है. यहां दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं. होटल रेंस्टोरेंट, लॉज और दुकान संचालकों ने अंग्रेजी में साइन बोर्ड लगा रखे हैं. तत्कालीन सीएम ने अपील की थी कि दुकान, होटल, लॉज व्यापारी अंग्रेजी की जगह हिंदी साइन बोर्ड का प्रयोग करें.
यूपी के बाद अब उत्तराखंड में भी दुकानदारों को लिखना होगा ‘नाम’
योगी सरकार के लिए फैसले के बाद प्रदेश की धामी सरकार ने भी यह फैसला लिया है कि दुकानदारों को उनकी दुकान के आगे नाम लिखना होगा. दुकान मालिक और वहां कार्यरत स्टॉफ का नाम लिखना जरूरी है. फिलहाल दुकानदारों का वेरिफिकेशन तेजी से किया जा रहा है. वहीं, रुड़की में भी 22 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने भी हाइवे पर बने ढाबों का सत्यापन शुरू कर दिया है.
यूपी में कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानों के सामने नेम प्लेट लगाने के आदेश पर संग्राम छिड़ा हुआ है. इस पर नेताओं के बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटी और सेलिब्रिटी पॉलिटिशियन के बीच भी डायलॉगबाजी शुरू हो गई है.

