ABC NEWS: ट्रक-टैंकर ड्राइवरों की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. मथुरा रिफाइनरी टर्मिनल से तेल-गैस की सप्लाई आधी हो गई है. पेट्रोल पंप ड्राई हो रहे हैं।कई पर बंदी का बोर्ड लटकने लगा है. मैनपुरी में हड़ताली ड्राइवरों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई है. सड़क जाम करने की कोशिश कर रहे हड़तालियों ने रोकेने पर पथराव कर दिया जिसे काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. फायरिंग की भी सूचना मिल रही है लेकिन पुष्टि नहीं हुई है. लखनऊ में कुछ पेट्रोल पंप ने बंद का बोर्ड लटका दिया है. किसी पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया है तो किसी पर डीजल. हर पंप पर लंबी-लंबी लाइन लगी है जिसकी वजह से पैदा हुए जाम ने शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया है.

मथुरा रिफाइनरी टर्मिनल से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की सप्लाई आधी हुई
यूपी के मथुरा में इंडियन ऑयल की रिफाइनरी के टर्मिनल से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की सप्लाई आधी हो गई है. ड्राइवरों की हड़ताल के कारण तेल और गैस का उठाव सामान्य दिनों से आधा रह गया है. मथुरा रिफाइनरी के पास इंडियन ऑयल के अलावा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम का भी डिपो है जिससे आगरा, अलीगढ़, कानपुर मंडल के कई जिलों में पेट्रोलियम आपूर्ति होती है.

पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन
केंद्र सरकार के हिट एंड रन से जुड़े नए कानून को लेकर देशभर में ट्रक, टैक्सी और बस ड्राइवर आंदोलन पर उतर आए हैं. 1 जनवरी से ड्राइवरों की हड़ताल से प्राइवेट और सरकारी गाड़ियों के पहिये जहां के तहां रूक गए हैं. इस कारण पूरे प्रदेश के पैसेजरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई शहरों के पेट्रोल पर तेल भरवाने के लिए गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारे लग गई हैं. दरअसल ट्रक ड्राइवरों के स्ट्राइक का असर पेट्रोलियम की सप्लाई भी इंपेक्ट हुआ है.

