ABC NEWS: कानपुर में जलकल के अधिकारी के काम से नाराज एक महिला पार्षद उनके ऑफिस में फूल-माला और अगरबत्ती लेकर पहुंच गई. महिला पार्षद ने गांधीगिरी दिखाते हुए कुर्सी पर बैठे अधिकारी की आरती शुरू कर दी. इसका वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो गुरुवार को बताया जा रहा है.
वार्ड-14 की महिला पार्षद शालू कनौजिया ने गांधीगीरी का नायाब नमूना पेश किया. बीते 6 दिनों से पानी की किल्लत दूर करने की शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न होने से नाराज पार्षद जलकल के अधिशाषी अभियंता के ध्यान न देने से पार्षद नाराज थी. अभियंता के ऑफिस पहुंचकर माला पहनाया और अगरबत्ती, दीया जलाकर आरती उतारी। इस दौरान अधिशाषी अभियंता बैठे रहे.
5 हजार की आबादी बिन पानी
वार्ड 14 से महिला पार्षद शालू कनौजिया का दावा है कि जूही गढ़ा शहीद पार्क में लगी ट्यूबवेल की मोटर बीते 6 दिनों से खराब पड़ी है. कई बार शिकायत के बाद भी जलकल जोन-3 के अधिशाषी अभियंता आरके यादव ने शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया. क्षेत्र की जनता पानी की किल्लत से जूझ रही है और अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. अभियंता का कहना है कि बजट न होने से समस्या हुई पर इसे जल्द ठीक कराएंगे.

