ABC NEWS: कानपुर में बिल्हौर स्टेशन के पास ट्रेन मेंआग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. हादसे से यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोगों ने कूदकर जान बचाई. जानकारी के अनुसार, बिल्हौर स्टेशन के पास कासगंज एक्सप्रेस 15039 की बोगी में अचानक आग लग गई. एक्सप्रेस ट्रेन कानपुर-अनवरगंज से कासगंज जा रही थी। तत्काल प्रभाव से राहगीर ने फायर सेफ्टी सिलेंडर से आग पर काबू पाया. एक्सप्रेस की बोगी से सभी यात्री सुरक्षित निकले गए हैं.
सूचना पर मौके पर एम्बुलेंस सहित थाना प्रभारी मय फोर्स पहुंचे. घटना बिल्हौर थाना के सुभानपुर गांव के सामने हुई है.
देश में पिछले कुछ समय से ट्रेनों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. इसी कड़ी में कानपुर मंडल में तीसरी घटना सामने आई है. कानपुर से कासगंज जा रही कासगंज एक्सप्रेस (15039) में बिल्हौर के पास एक बोगी में आग लग गई. इससे पहले कानपुर मंडल के ही इटावा में लगातार 2 दिन तक दो ट्रेनों में आग लगी थी. 16 नवंबर को दिल्ली से सहरसा जा रही 12554 नंबर की वैशाली एक्सप्रेस में आग लगी थी. पेंट्री कार के पास वाली बोगी एस 6 कोच में यह घटना हुई थी. इसमें 19 यात्री घायल हो गए थे.

इससे पहले दिल्ली से दरभंगा जा रही ट्रेन की तीन बोगियों में आग लग गई थी. इनमें एक स्लीपर कोच और दो जनरल बोगियां थीं. गनीमत रही कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं पहुंची. आग पर काबू पाने के बाद जली तीनों बोगियों को ट्रेन से अलग किया गया, इसके बाद अन्य कोचों में यात्रियों को बैठाकर ट्रेन रवाना की गई.
दरभंगा जाने वाली ट्रेन ठसाठस भरी थी. इसके तीन कोच आग लगने की खबर फैली तो लोग कूदने लगे थे. ट्रेन में सवार महिलाएं, बच्चे, बूढ़े भी कूद गए थे. कुछ लोगों को मामूली चोट आई थी. ट्रेन के गार्ड बबलू सिंह ने बताया था कि इन तीन कोच में 500 के करीब यात्री थे. आग किस कारण लगी, इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी. आग भीषण थी. सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया था.

